- अब नियुक्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं 880 चयनित, बेसिक शिक्षा महकमे में सेवा चयन आयोग लखनऊ ने कनिष्ठ सहायक सामान्य चयन परीक्षा 2016 कराई थी। 13 अक्टूबर 2018 को 4054 पदों का रिजल्ट घोषित हुआ। चयनित कनिष्ठ सहायकों को प्रदेश के 27 विभागों में आवंटित करने के लिए परीक्षा संस्था ने सूची भेजी। शासन ने 31 जनवरी को विभागवार आवंटन भी कर दिया है। उसके बाद से अभ्यर्थी नियुक्ति पाने की राह देख रहे थे। अन्य विभागों ने नियुक्तियों में तेजी दिखाकर प्रक्रिया शुरू कर दी लेकिन, बेसिक शिक्षा के मंडलीय कार्यालय में 880 चयनितों की नियुक्ति प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है| बेसिक शिक्षा महकमे में उल्टी गंगा बह रही है। एक ओर जहां राजनीतिक दल रोजगार को लेकर आमने-सामने हैं, वहीं अफसर चयनितों को नियुक्ति देने में आनाकानी कर रहे हैं। प्रदेश भर के 880 चयनितों ने गुरुवार को शिक्षा निदेशालय में उग्र प्रदर्शन किया है। बीस दिन पहले शासन ने उनका विभाग आवंटन कर दिया है लेकिन, उन्हें ज्वाइन कहां करना है ये अब तक तय नहीं हो सका है। उनका कहना है कि अगले माह लोकसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी और वे फिर पांच माह तक नियुक्ति नहीं पा सकेंगे।
Post Top Ad
Your Ad Spot
Friday, February 22, 2019
Home
madhyamik siksha
अब नियुक्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं 880 चयनित, बेसिक शिक्षा महकमे में बह रही उल्टी गंगा
अब नियुक्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं 880 चयनित, बेसिक शिक्षा महकमे में बह रही उल्टी गंगा
Tags
madhyamik siksha#
Share This
About sona rajput
madhyamik siksha
Labels:
madhyamik siksha
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Author:
From Kanpur

No comments:
Post a Comment